मुख्यपृष्ठनए समाचारकानपुर में अमंगलवार ... पिता रोता रहा, बेटे का कट गया सिर!...

कानपुर में अमंगलवार … पिता रोता रहा, बेटे का कट गया सिर! …ड्राइवर की एक झपकी ने ले ली ३ लोगों की जान

कानपुर में भीषण हादसा, ५० फीट दूर तक घिसटती चली गई बस
कानपुर में मंगलवार का दिन एक परिवार के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस पलट गई। हादसे में ५ साल के बच्चे समेत ३ यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में ६ बच्चों समेत २५ से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी मां का पैर कट गया। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा। पिता को भी चोटें आईं। इस हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। पिता अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर इधर-उधर भाग रहा था और अपने बेटे को ढूंढ़ता रहा। कुछ देर बाद उसे अपने बेटे की सिर कटी लाश मिली, जिसे देखकर वो बदहवास हो गया और जमीन पर गिए गया। यात्रियों के मुताबिक, ‘रास्ते में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके कारण बस डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पलट गई। यात्रियों ने बताया कि अचानक बस में एक जोर का झटका लगा, जिसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस की स्पीड भी इतनी तेज थी कि बस सड़क पर ५० फीट दूर तक घिसटती चली गई। सड़क पर सन्नाटा होने के कारण यात्री बहुत देर तक बस में ही फंसे रह गए।

`नशे में था ड्राइवर’
मिली जानकारी के अनुसार, बस नालंदा आरटीओ में साल २०१८ में प्रवीण अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड हुई थी। यात्रियों के मुताबिक, ‘रास्ते में ड्राइवर को झपकी आग गई, जिसके कारण बस डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पलट गई। हादसे के बाद हम लोग करीब १५-२० मिनट तक बस के अंदर ही फंसे रहे। ड्राइवर नशे में लग रहा था, क्योंकि बस काफी लहराकर चला रहा था।’

बच्चे का शव देखकर बेबस बाप फूट-फूटकर रोने लगा। पुलिसवालों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह चिल्ला-चिल्लाकर रोता रहा। हादसा कानपुर के अरौल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बस दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के सिवान जा रही थी।

अन्य समाचार

कजरी