मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : घास से एलर्जी, घास पर जीत

आउट ऑफ पवेलियन : घास से एलर्जी, घास पर जीत

अमिताभ श्रीवास्तव

टेनिस का सबसे ऐतिहासिक ग्रैंड स्लैम विंबलडन शुरू हो चुका है और पहले दौर के मैच खेले जा चुके हैं। घास के इस कोर्ट पर घास से एलर्जी वाली टेनिस सुंदरी ने जब कोको गॉफ जैसी दिग्गज खिलाड़ी को हराया तो टेनिस जगत में आश्चर्य पैâल गया। दरअसल, मॉडल दयाना यास्त्रेमस्का जिसे लोग कहते आ रहे थे कि वह केवल मॉडलिंग ही कर सकती हैं, मगर टेनिस में किसी दिग्गज खिलाड़ी को नहीं हरा सकती, ने साबित कर दिखाया कि वह एक उच्च कोटि की खिलाड़ी हैं। उनमें ऐसी प्रतिभा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इस आकर्षक मॉडल को घास से एलर्जी है, लेकिन उसने विंबलडन में पहले ही दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को करारी शिकस्त दी। सोशल मीडिया सनसनी २५ वर्षीय यास्त्रेम्स्का इस जीत के साथ विश्व रैंकिंग में ४२वें स्थान पर पहुंच गईं। प्रâेंच ओपन क्वीन गॉफ को ७-६, ६-१ से हराने का मतलब है कि उनकी रेटिंग निश्चित रूप से बढ़ेगी ठीक उसी तरह जैसे इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अब २१६,००० है। यूक्रेनी और अमेरिकी विश्व नंबर २ खिलाड़ी को यह देखकर आश्चर्य हुआ कि उनका मुकाबला सेंटर कोर्ट से नंबर १ कोर्ट पर स्थानांतरित हो गया। यूक्रेन की इस सुंदरी को घास से एलर्जी है, मगर घास पर उसकी जीत ने उसे हौसला दिया है। रूस के आक्रमण के बाद उसे अपनी छोटी बहन के साथ यूक्रेन छोड़ना पड़ा था, ताकि टेनिस पर ध्यान दे सके।
फुटबॉल सुंदरी मालफंक्शन की शिकार
दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला फुटबॉलर हैं, स्विटजरलैंड की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अलीशा लेहमैन। सोशल मीडिया पर अलीशा अक्सर ग्लैमरस बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पिछले वर्ष के एक वैंâलेंडर के लिए जब उन्होंने फोटो शूट कराया तो हाथों-हाथ ये वैâलेंडर बिकने लगा था। लेहमैन के इंस्टाग्राम पर करीब १६ मिलियन समर्थक हैं। हाल ही में अलीशा लेहमैन एक बिकनी मॉडलिंग करते समय अपनी ब्रा को सही करते समय वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं। २६ वर्षीय स्विस खूबसूरत महिला एक नए पैâशन शूट के लिए पोज दे रही थी। समुद्र तट पर धूप में अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन करते हुए वह लाल बिकनी में थी। यह टेजेनिस का एक विज्ञापन था, जिसमें लेहमैन को बिकनी में शूट करना था। लेकिन ब्रा ठीक करते समय वह लगभग वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं। लेहमैन के लिए सौभाग्य की बात यह रही कि ब्रा को जल्द ही ठीक कर लिया, फिर भी उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। दिलचस्प यह है कि उन्होंने इन तस्वीरों को इंस्टा पर पोस्ट भी की, जिसे फॉलोअर्स ने खूब पसंद किया। बता दें कि लेहमैन पहले ब्राजील के स्टार और पूर्व एस्टन विला मिडफील्डर डगलस लुईज के साथ रिश्ते में थीं। अपनी सुंदरता के कारण उसे लोग पसंद करते हैं, यह बात उनकी मां को पसंद नहीं। वह कहती हैं मेरी बेटी सुंदर जरूर है, मगर उसे प्रसिद्धि उसके खेल से मिली है। सच भी है यह और लेहमैन खुद फुटबॉल को पहले स्थान पर रखती हैं।

अन्य समाचार