मुख्यपृष्ठनए समाचारयूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से अपराधियों ने बुल्डोजर राज...

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से अपराधियों ने बुल्डोजर राज को ललकारा!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

अपहरण के बाद बच्चे की हत्या हो या मंदिर में सो रही अधेड़ महिला के साथ दुराचार, लगता है कि अपराधियों ने यूपी में कानून व्यवस्था को तार-तार करने की प्रयोगशाला गोरखपुर को बना लिया है। मुख्यमंत्री के शहर अमूमन शहर हाई अलर्ट पर रहता है। इस दौरान जब उनके ही शहर में घृणित अपराध होते हैं तो सहज ही यह चर्चा चल पड़ती है कि अपराधी अब सरकार पर भारी पड़ने लगे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ के कार्यों की ब्रांडिंग उनके उच्य कानून व्यवस्था से होती है। इसके विपरीत उन्हीं के शहर में हो रही दुस्साहसिक घटनाएं योगी आदित्यनाथ के राजनैतिक ताकत के लिये नयी चुनौती बनती जा रही हैं। दूसरी तरफ इस तरह की घटनाओं से प्रदेश के नागरिकों का दिल बैठने लगा है।ताजा मामला गोरखपुर में मंदिर के बाहर महिला से रेप का मामला सामने आया है। अधेड़ ने मंदिर के बाहर सो रही 35 साल की बीमार महिला के साथ जबरदस्ती की, फिर विरोध करने पर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पिपराइच कस्बे की है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना 24 जुलाई रात 11 बजकर 40 मिनट की है। मंगलवार को फुटेज से पहचान करके पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद वह गिड़गिड़ाने लगा। बोला- साहब गलती हो गई, मुझे छोड़ दीजिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपराइच कस्बे में एक मंदिर के पास मानसिक बीमार महिला सोई थी। दिन भर वह सड़क पर घूमती रहती थी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला मंदिर के बाहर बने चबूतरे पर सो रही थी, तभी दीपक गुप्ता वहां पहुंचता है। महिला को सोते हुए देखकर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती रेप करता है। जब महिला विरोध करती है तो आरोपी उसे धकेल देता है। इसके बाद आरोपी भाग जाता है और महिला दूसरी ओर चली जाती है। अगले दिन महिला की हालत देखकर लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने सीसीटीवी देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान करके जांच शुरू की। आरोपी दीपक गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक पिपराइच विवेक त्रिवेदी ने बताया कि “आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।
खजनी कस्बे में 10 वर्षीय वैभव वर्मा का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार किया है। वैभव की मां की पिछले महीने बीमारी से मृत्यु हुई थी। अब बेटे की हत्या से परिवार पूरी तरह टूट गया है।जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी हनुमान वर्मा का सबसे छोटा पुत्र वैभव वर्मा (10) सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और नई साइकिल लेकर घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास के खेत में उसकी एक चप्पल भी बरामद हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
हनुमान वर्मा की तहरीर पर खजनी थाने में मु.अ.सं. 239/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी और पुलिस की कई टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला सर्वेश भट्ट वैभव को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने जब सर्वेश भट्ट से पूछताछ कर उसके घर की तलाशी ली तो घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद हुआ।पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारण, घटना के समयक्रम और अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले गोरखपुर में सरेराह युवती को दबंगों ने बीच सड़क पर पिटाई की थी। उससे पहले नार्थ ईस्ट की रहने वाली डॉ युवती का पीछा करके मनचलों ने बीच सड़क पर परेशान किया था।

अन्य समाचार