मुख्यपृष्ठसमाचारप्रेमचंद का साहित्य समाज का पथ प्रदर्शक- अजय कुमार, टिकारी विधायक

प्रेमचंद का साहित्य समाज का पथ प्रदर्शक- अजय कुमार, टिकारी विधायक

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत टिकारी नगर स्थित टिकारी राज इंटर कॉलेज के सभागार में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह टिकारी विधायक अजय कुमार ने किया। समारोह के प्रारंभ में एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद विधायक ने टिकारी स्टेट के महाराजा रहे कैप्टन गोपाल शरण सिंह एवं इस विद्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा माता सरस्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने मुंशी प्रेमचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि अजय कुमार, प्राचार्य सैयद अख्तर हुसैन, सह आयोजक हिमांशु शेखर, सुभाष यादव, नगर परिषद अध्यक्ष अजहर इमाम, बृजमोहन शर्मा, विनोद शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। प्राचार्य सैयद अख्तर हुसैन एवं हिमांशु शेखर ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। संगीत शिक्षक मनु मणि के मार्गदर्शन में विद्यार्थी आयुष कुमार और सौरभ केसरी ने मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘बड़े भाई साहब’ पर आधारित कहानी का नाट्य मंचन किया, जबकि मंचन में संगीत देने का काम गोपाल नारायण और मयंक कुमार ने किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।
वहीं, इस इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और मुख्य वक्ता डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी ने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं आज भी सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों के प्रति हमें जागरूक करती हैं। जबकि सामाजिक कार्यकर्ता ई. हिमांशु शेखर ने कहा कि इस तरह का आयोजन सभी विद्यालयों में आयोजित किया जाना चाहिए। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का साहित्य से जुड़ाव होता है।
मुख्य अतिथि विधायक अजय कुमार ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज का पथ प्रदर्शक है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्राचार्य सैयद अख्तर हुसैन एवं हिमांशु शेखर को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से बोर्ड एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सैयद अख्तर हुसैन ने की, जबकि संचालन संजय अथर्व तथा धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु शेखर ने किया। समारोह में प्रो. मुद्रिका प्रसाद नायक, राम लखन भगत, अवधेश यादव, टाउन मध्य विद्यालय के प्राचार्य रिंटू कुमार, रामेश्वर उच्च विद्यालय के प्राचार्य अबरार आलम, सुदर्शन शर्मा, राम कृष्ण मिश्र, हरेंद्र शर्मा, रामाधार सिंह, हिंदी से गहरा जुड़ाव रखने वाले शोधार्थी मनीष कुमार, बीपीएन ग्लोबल स्कूल के निदेशक नामित राजा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य समाचार