अनिल मिश्र / रांची
आज झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश के कई स्थानों में वीर शहीद निर्मल महतो की 39वां शहादत दिवस मनाया गया। स्व. निर्मल महतो की हत्या 8 अगस्त 1987 मे जमशेदपुर के उलियान मे हुई थी। झारखंड के विरोधियों के द्वारा स्व निर्मल महतो की निर्मम हत्या हुई थी। जबकि निर्मल महतो का जन्म 25 दिसंबर 1950 को हुआ था। उनके पिता का नाम जगबंधु महतो माता का नाम प्रिया बाला थी उनकी मैट्रिक की परीक्षा इस्पात नगरी जमशेदपुर यानी टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल टाटा मे हुई थी ।उन्होंने युवा आजसू छात्र संगठन का गठन 1986 मे किया था, 6 अप्रैल 1984 मे झामुमो का गठन कर केंद्रीय अध्यक्ष बने थे, स्व निर्मल महतो गरीब दलित पिछड़ों को हक दिलाने के आगे लिए हमेशा संघर्ष करते करते अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए थे। झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारी प्रणेता के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने झारखंड राज्य निर्माण के संघर्ष पद के दीप जलाकर शुरुआत किया था झारखंड राज्य अलग निर्माण के लिए आंदोलन की अगुवाई करने वाले महान क्रांतिकारी विचारधारा के महापुरुष थे और शोषण के विरोध हमेशा लड़ते रहे तथा गरीब दलित और पिछड़ों के आवाज बने रहे, हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी तथा झारखंड राज्य का निर्माण के लिए अपने प्राणों की बलिदानी दी आज पूरे झारखंड प्रदेश में लाखों युवाओं के दिलों की धड़कन प्रेरणा स्रोत है निर्मल दादा इनकी शहादत दिवस कभी नहीं भुलाया जा सकता है ।आज शनिवार प्रदेश के रामगढ़ जिला अन्तर्गत चितरपुर प्रखंड के सांडी गांव के कम्युनिटी सेंटर परिसर में स्वर्ग निर्मल महतो का 39 वीं शहादत दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शहीद निर्मल दादा के फोटो चित्र पर श्रद्धांजलि दिया और कहा कि निर्मल दा झारखंड के अगवा आंदोलनकारी नेता थे जिन्होंने झारखंड राज्य निर्माण के लिए पूरे झारखंड प्रदेश में झारखंडियों के समक्ष बिगुल फूकने का काम किया था, खनिज संपदा से भरा पूरा झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है हम सभी को उनके बताए हुए आदर्श मार्गों पर चलने की आवश्यकता है तथा सशक्त और मजबूत इरादों के साथ झारखंड के नवनिर्माण में चट्टानी एकता का परिचय देने की आवश्यकता है जिसे हम झारखंड राज्य के वीर शहीदों के सपने को साकार कर सकें। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष , केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो, आजसू केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा, केंद्रीय सदस्य हकीम अंसारी रवींद्र वर्मा मुखिया भानु प्रकाश महतो पूर्व मुखिया टुशील देवी अशोक बेदिया दशरथ महतो किशोर कुमार महतो मलेश्वर नायक विक्की महतो सहित कई दर्जन आजसू कार्यकर्ता शामिल रहे।
