मुख्यपृष्ठनए समाचारईसी की वोट चोरी पर राहुल गांधी ने फिर से की पीसी...हरियाणा...

ईसी की वोट चोरी पर राहुल गांधी ने फिर से की पीसी…हरियाणा में २५ लाख वोटचोरी बिहार में भी होगी!

– राहुल गांधी ने फोड़ा `हाइड्रोजन बम’

-चुनाव आयोग से लेकर भाजपा की उड़ी नींद

रमेश ठाकुर / नई दिल्ली

वोटचोरी को लेकर तमाम जिंदा सबूतों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीसरी बार चुनाव आयोग के सिर एक और बम फोड़ा। बिहार में पहले चरण के मतदान के कुछ ही घंटे पहले बुधवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्प्रâेंस में हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई बेहिसाब `वोट-लूट’ और `चुनाव-चोरी’ पर अपने बहुप्रतीक्षित `हाइड्रोजन’ बम को राहुल गांधी ने अपने निराले अंदाज में फोड़ा। हाइड्रोजन की धमक से न सिर्फ चुनाव आयोग तिलमिला उठा, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी नींद उड़ गई। उन्होंने कहा कि ब्राजील की मॉडल हरियाणा के चुनाव में वोट डाल रही है? उसकी तस्वीर का इस्तेमाल हुआ। तो फिर बिहार में क्या हो रहा है? तो क्या हरियाणा की तर्ज पर ही बिहार का भी रिजल्ट आएगा, ऐसी आशंका जताई जाने लगी है।
हाइड्रोजन बम फोड़ते हुए राहुल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार वोटों की चोरी से देश में चुनाव जीत रही है। राहुल की प्रेसवार्ता के कुछ समय बाद ही चुनाव आयोग के बचाव में भाजपा उतरी और प्रेसवार्ता करके बचाव किया। सबसे बड़ा सवाल यहां ये उठता है कि अगर दुनिया के किसी भी सुसंगत लोकतंत्र में ऐसा ठोस रहस्योद्घाटन हुआ होता? तो वहां की हुकूमत को अवैध घोषित किया जा चुका होता? साथ ही चुनाव आयोग के आयुक्तों को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देना पड़ता? राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर धोखाधड़ी के नए खुलासे में दावा किया गया है कि हरियाणा में दो करोड़ वोटरों में कम से कम २५ लाख फर्जी हैं, हो सकता है कि इससे भी ज्यादा हों। राहुल ने दावा किया कि उनकी पार्टी को हरियाणा में कम से कम २५ लाख फर्जी वोटर मिले हैं, जहां कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार गई थी।
-कभी सीमा, कभी स्वीटी, कभी सरस्वती
-ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा में डाले २२ बार वोट
क्या ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा में वोट डाले हैं? या केवल उसकी तस्वीर का प्रयोग किया गया? यह जांच का विषय है और क्या चुनाव आयोग इस पर जवाब देगा? या राहुल गांधी से एफिडेविट मांगेगा? या उसको जेल भेजेगा? सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह `कौन है?’ क्या ज्ञानेश कुमार इसका जवाब देंगे? अगर ऐसे चुनाव होना है तो पहले ही रिजल्ट लिखकर प्रिंट कमांड दे दीजिए।
क्या है `द एच फाइल’
राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्प्रâेंस की, जिसको उन्होंने `दि एच फाइल्स’ बताया। इसमे राहुल गांधी ने दावा किया है कि हरियाणा में करीब २५ लाख वोटचोरी हुई हैं।

अन्य समाचार

मन पाखी