मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृति150वीं जयंती पर लौह पुरुष सरदार पटेल याद किए गए. श्रीमती इंदिरा...

150वीं जयंती पर लौह पुरुष सरदार पटेल याद किए गए. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

मुंबई। युवा ब्रिगेड असोसिएशन द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी की 41वीं पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन जी एस शेट्टी हॉल, मुलुंड प. पर डॉ. सचिन सिंह द्वारा किया गयाl

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. विवेक कोरडे (राष्ट्रीय प्रवक्ता अ.भा.कांग्रेस कमिटी ), वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी.के.तिवारी, गोविन्द सिंह,केतन शाह (अध्यक्ष-ई. मु. जिला कांग्रेस),डॉ.आर.आर.सिंह (महासचिव मुंबई कांग्रेस), वरिष्ठ समाजसेवीनानजी भाई ठक्कर ठाणावाला,किलाचंद यादव,डॉ.बाबूलाल सिंह, के एन सिंह,रमाशंकर तिवारी,बीरेंद्र पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l

सम्मानित अतिथि के रूप में आर पी वर्मा (उपाध्यक्ष प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस), शिवेंद्र पटेल (फ़िल्म अभिनेता),भरत सोनी,डॉ. राम मूर्ति वर्मा, दयाशंकर सिंह, सुखराम शुक्ला, लक्ष्मी मुदवड़कर, साहब दयाल सिंह,मधुकर म्हात्रे,कैलाश पाटील, विनायक घाणेकार, रमेश कांबले,डॉ.आर.एम.पाल,
नीता जोशी, राजेंद्र उठवाल, श्रीकृष्णा कानेकर, अरविन्द यादव, अजय पटेल,आदित्य गीते,संतोष सिंह उपस्थित रहेl

इस अवसर बोलते हुए प्रमुख वक्ता डॉ विवेक कोरडे ने कहा कि आजादी मिलने के पश्चात्
देश के 562 रियासतों को देश में मिलाने की एक बहुत बड़ी चुनौती सामने खड़ी थी l परन्तु उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री की जवाबदारी संभाल रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल ने साम, दाम,दंड, भेद की नीति से सभी रियासतों को देश में मिला कर अखंड भारत का निर्माण किया lइसलिए स.पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाता हैl

डॉ. कोरडे ने श्रीमती इंदिरा गाँधी को आयरन लेडी निरुपित करते हुए कहा कि अमेरिका की धमकी के बावजूद वह झुकी नहीं और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगला देश का निर्माण किया l देश की अखंडता की रक्षा हेतु उन्होंने अपना बलिदान दिया l

कार्यक्रम को सफल बनाने में एड. शरीफ खान,योगेंद्र श्रीवास्तव, मैथ्यू चेरियन, प्रेम कुमार, रइसखान, भगवान  किशोर तिवारी,धर्मेश सोनी,रीना मोजेस,निक्सन, अनिल पाण्डेय,अब्दुल जब्बार, भरत चौबे, अनिरुद्ध दूबे,बृजेश सिंह,चन्द्रवीर यादव, राजकुमार यादव, विनोद कजानिया, तुलसीराम शिंदे,सुनील पाटील, अविनाश पाठक, राजकुमार सिंह,मनोज सिंह, रवि बरनवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ l

अन्य समाचार

सूत्रधार