मुख्यपृष्ठग्लैमर‘सैयारा’ गर्ल का खुलासा

‘सैयारा’ गर्ल का खुलासा

फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया। अहान के बारे में दर्शक जानते हैं कि वे फिल्मी परिवार से आते हैं। मगर, अनीत पड्डा एकदम नया चेहरा हैं। ‘सैयारा’ गर्ल अनीत पड्डा की चर्चा हर जगह है। उनकी प्रतिभा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अनीत की लिंक्डइन प्रोफाइल देख फैंस हैरान रह गए हैं! प्रोफाइल के मुताबिक, अनीत ने पॉलिटिकल साइंस में बीए किया है और एक एयरलाइंस में इंटर्नशिप भी की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनीत एक सिंगर और सॉन्गराइटर भी हैं? उनकी प्रोफाइल में इस बात का जिक्र है कि वे राजनीति विज्ञान को कितना महत्व देती हैं और अभिनय में उनकी दिलचस्पी कैसे बढ़ी। अनीत पड्डा की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनीत का फिल्मी करियर कैसा रहता है और वे अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरने में कितना सफल होती हैं!

अन्य समाचार