मुख्यपृष्ठनए समाचारसीयूएसबी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ... स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सीयूएसबी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ… स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अनिल मिश्र / पटना

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय सियोएब्सी (सीयूएसबी) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के द्वारा किया गया | एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की प्रथम कड़ी के रूप में विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भाव है। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से उनमें सामाजिक संवेदनशीलता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है।इस संबंध में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि एनएसएस समन्वयक प्रो. उषा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस इकाई एवं स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से अपना योगदान दिया। प्रो. तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना नहीं, बल्कि उनमें सेवा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को व्यवहारिक रूप से विकसित करना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रिंकी, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. राधे श्याम धोले एवं डॉ. विजय मोहरे का सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम को डॉ. हेमंत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, शशि रंजन, सहायक कुलसचिव, केंद्रीय विद्यालय बोधगया के प्राचार्य आदि के साथ विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित परिसर तथा समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

अन्य समाचार