मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी के चितईपुर क्षेत्र के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट...

वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, 9 महिलाएं, 6 पुरुष और होटल का मैनेजर गिरफ्तार

उमेश गुप्ता / वाराणसी

काशी को कलंकित कर देह व्यापार चलाने वाले मनबढ़ मानने को तैयार नहीं हैं।  एसओजी-2 की लगातार कार्रवाई के बाद भी इस गोरखधंधे में लिप्त मनबढ़ तरीका बदल दिए है। डीसीपी ने गुप्त सूचना के आधार पर चितईपुर में छापेमारी की। मौके से इस धंधे में शामिल 9 महिलाएं, 6 पुरुष और एक होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी को गुप्त सूचना मिलने के बाद एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में एसओजी 2 के जवानों ने देह व्यापार के अड्डे पर रेड डाली थी। पुलिस को मौके से कंडोम और शक्तिवर्धक दवायें भी बरामद हुई है।

डीसीपी क्राइम के अनुसार यह गिरोह बड़ी ही चालाकी से यह धंधा चला रहा था। ग्राहकों को पहले किसी अन्य स्थान पर बुलाकर पूरी संतुष्टि करने के बाद ही देह व्यापार से जुड़े लोग ग्राहक को होटल पर ले जाते थे और लड़कियां मुहैया कराई जाती थी। डीसीपी क्राइम के अनुसार होटल मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है, उसकी संलिप्तता मिली तो उसके खिलाफ भी एक्शन होगा।

अन्य समाचार