मुख्यपृष्ठग्लैमरएक हफ्ते से गायब हैं सोढ़ी 

एक हफ्ते से गायब हैं सोढ़ी 

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। शो को पैंâस काफी पसंद करते हैं। इस शो के हर एक किरदार की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है। देशभर के लोग इस शो को देखते हैं। हाल ही में इस शो में सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर के पिता ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पिछले ६ दिनों से तारक मेहता के शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी का तो पता नहीं चल पाया है लेकिन उन्हें लेकर कुछ अपडेट्स जरूर आए हैं। एक्टर दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे लेकिन वे मुंबई पहुंचे ही नहीं। एक्टर के पिता ने पुलिस में कंप्लेंट भी दर्ज कराई है और पुलिस किडनैपिंग के तर्ज पर इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दिल्ली के पालम समेत कई अलग-अलग इलाकों में एक्टर को पीठ पर बैग थामे हुए देखा गया। साथ ही एक्टर ने दिल्ली के एक एटीएम से ७ हजार रुपए भी निकाले हैं।

अन्य समाचार