मुख्यपृष्ठनए समाचारसरकारी नीति के कारण घाटे में है एसटी महामंडल!..एसटी कामगार सेना करेगी...

सरकारी नीति के कारण घाटे में है एसटी महामंडल!..एसटी कामगार सेना करेगी `माझी एसटी, माझा महाराष्ट्र’ आंदोलन

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य सरकार के कई रियायती फैसलों की प्रतिपूर्ति न होने और कोई निश्चित नीति न होने के कारण एसटी महामंडल घाटे में चल रहा है। महामंडल को सरकार से छह हजार करोड़ रुपए की निधि आनेवाली है, लेकिन एसटी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता आदि का भुगतान कई वर्षों से लंबित है। अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो महाराष्ट्र एसटी कामगार सेना पूरे राज्य में `माझी एसटी, माझा महाराष्ट्र’ आंदोलन करेगी और बड़े पैमाने पर चक्का जाम करेगी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के नेता व सांसद अरविंद सावंत ने ऐसी घोषणा की।
महाराष्ट्र एसटी कामगार सेना की राज्य कार्यकारिणी की बैठक मुंबई में हुई। इस बैठक में महाराष्ट्र एसटी कामगार सेना के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप धुरंधर और महासचिव हिरेन रेडकर ने सांसद अरविंद सावंत को `संसद रत्न’ पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। साथ ही, सेवानिवृत्त एडवोकेट लक्ष्मण विश, राजाभाऊ करणगुटकर, हेमचंद्र गुप्ते, प्रसाद मोरे, वासुदेव जाधव, राजन पाटील, सुधाकर घायवटे, बालासाहेब राणे, नारायण उतेकर और नारायण निलवे को सम्मानित किया गया।

अन्य समाचार

सीप