उमेश गुप्ता / वाराणसी
बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में वरुणा स्थित शास्त्री घाट पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के निर्णय पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला, जो शास्त्री घाट से गोलघर चौराहा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा और योगी सरकार के खिलाफ नारे-बाजी करते हुए जोरदार विरोध / प्रदर्शन किया गया।इस दौरान महामहीम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि योगी सरकार द्वारा बिना सोचे समझे कानून का उल्लंघन करते हुए 16 जून 2025 को एक शासनादेश निर्गत किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जो कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालय हैं, उनको पास के बड़े विद्यालयों में मिलाकर स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। एक तरफ योगी सरकार मदिरालयों को खोलने का रिकॉर्ड बना रही है। सन 2024 में 2,73,008 मदिरालय खोले गए, वहीं दूसरी तरफ योगीराज में अब तक 26,000 से अधिक विद्यालय बंद हो चुके हैं और अब बच्चों के कम संख्या के बहाने फिर से 27,000 और प्राथमिक विद्यालयों को योगी सरकार बंद करने जा रही है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के कम संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद किए जाने संबंधी 16 जून 2025 के आदेश पर आम आदमी पार्टी जोरदार विरोध करती है।
इस कार्यक्रम में घनश्याम पाण्डेय, विनोद जायसवाल, मनीष गुप्ता,पल्ल्वी वर्मा, कन्हैया मिश्रा,अर्चना श्रीवास्तव, कृष्णाकांत तिवारी, रोशन बरनवाल, मोहिनी महेद्रु, डॉ अहिल्या, गुलाब सिंह राठौड़, रवि वर्मा, मोहम्मद आकिब खान, गोपाल पांडे, अनुराग सिंह, मधु लता, राहुल द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद,आदि शामिल थे।
