मुख्यपृष्ठग्लैमरसिडनी ने तोड़े इंस्टा के नियम

सिडनी ने तोड़े इंस्टा के नियम

-सीमा श्रीवास्तव

यूरोफिया की अभिनेत्री और मॉडलिंग में तहलका मचा देने वाली सिडनी स्वीनी ने अपने पैंâस को क्रिसमस का तोहफा पहले ही दे दिया, जब उसने पूरी तरह से पारदर्शी सफेद ब्रा में पोज दिया। और इंस्टा के नियम तोड़ डाले। जी हां, २९ साल की इस सेक्सी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के शर्मीलेपन के नियम तोड़ दिए, जब उसने सिर्न के हॉलिडे लॉन्जरी कलेक्शन की लेटेस्ट तस्वीरों में हॉट अंदाज दिखाया। बर्फ के बैकग्राउंड में, सिडनी ने शीयर ब्रा में पोज दिए। इस शानदार स्टार ने साल की शुरुआत में अपना ब्रांड सिरन लॉन्च किया था, हॉलिडे से प्रेरित लुक में मैचिंग स्टॉकिंग्स और फ्लफी सफेद कफ्स के साथ एक्स्ट्रा ग्लैमर जोड़ा। अपनी सेक्सी तस्वीरों में, यूफोरिया स्टार को पूरे लाल होंठों के साथ पाउट करते हुए देखा जा सकता है। `थोड़ी सी ठंड, बहुत सारी सेडक्ट्रेस’, उसने ब्रा के नाम का जिक्र करते हुए फोटो को वैâप्शन दिया। इंस्टा पर नियम है कि ऐसे पोज शीलता का उल्लंघन होते हैं। पर सिडनी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
बाजार के लिए कपड़े उतारे
सुपर मॉडल बेला हदीद अपनी बॉडी दिखाने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि यह खूबसूरत स्टार हार्पर बाजार की नई कवर गर्ल के तौर पर पूरी तरह न्यूड हो गईं। जी हां, ३० साल की इस सेक्सी सुपरमॉडल ने हाल ही में न्यूयॉर्क में विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो खोला था और अपने ३०वें जन्मदिन का जश्न मैगजीन के लिए सिर्फ फरी हील्स पहनकर जारी रखा। हार्पर्स बाजार के जनवरी इश्यू के लिए पोज देते हुए बेला ने पूरी तरह न्यूड होकर पोज दिए हैं। इस क्लासी ब्लैक एंड व्हाइट शॉट में मॉडल के लंबे पतले पैर दिखाए गए हैं, जिनकी वजह से वह वैâटवॉक पर इतनी मशहूर हो गई हैं। मैगजीन के लिए एक और फोटो में, बेला ने एक स्लीक ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जिसमें उसके टोन्ड हाथ दिख रहे थे। अपने सेक्सी फोटोशूट के साथ एक इंटरव्यू में, स्टार ने सिर्फ ३० साल की उम्र में अपने अब तक के शानदार करियर के बारे में बताया, और भविष्य में उन्हें क्या उम्मीदें हैं। इस बीच, इस साल बेला ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया जब वह एफ एक्स हॉरर सीरीज द ब्यूटी में नजर आर्इं थी।

अन्य समाचार