मुख्यपृष्ठनए समाचारविलेपार्ले की मायरा सांगलेकर ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता रजत...

विलेपार्ले की मायरा सांगलेकर ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

मुंबई : विलेपार्ले की १४ वर्षीय मायरा सांगलेकर ने टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उसने १५ वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों (ळ-१५ उग्rत्े) में रजत पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में मायरा पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थी। हालांकि, अपने बेहतरीन खेल के दम पर उसने सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उसका यह प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
गौरतलब है कि मायरा ने टेबल टेनिस का शुरुआती प्रशिक्षण विलेपार्ले स्थित प्रबोधनकार ठाकरे खेल परिसर में लिया है। फिलहाल वह टेबल टेनिस प्रशिक्षक नीलेश पांडीरकर के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है। यहीं से शुरू हुआ उसका सफर आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। उसकी इस उपलब्धि से विलेपार्ले का गौरव बढ़ा है।

अन्य समाचार