मुख्यपृष्ठखेल‘टैलेंट बर्बाद कर रही’

‘टैलेंट बर्बाद कर रही’

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और वर्ल्ड कप २०२५ से पहले वह खूब रन बना रही हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। खास बात यह है कि स्मृति भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी२० तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे एक दिलचस्प किस्सा भी है, जिसे उनकी साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने साझा किया। जेमिमा ने बताया कि टी२० सीरीज से पहले राधा यादव ने मंधाना से कहा था कि वह अपना टैलेंट बर्बाद कर रही हैं क्योंकि उनके तीनों फॉर्मेट में शतक नहीं हैं। यह बात मंधाना को इतनी लगी कि उन्होंने अगले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टी२० शतक ठोक दिया और राधा को थम्स अप दिखाकर जवाब दिया।

अन्य समाचार

सीप