मुख्यपृष्ठग्लैमरअंतरंग सीन के दौरान निकले आंसू

अंतरंग सीन के दौरान निकले आंसू

फिल्मी पर्दे पर बेझिझक इश्क फरमाने वाले कलाकारों के लिए कई बार कैमरे के सामने अंतरंग सीन की शूटिंग करना मुश्किल हो जाता है। टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ से घर-घर में अपनी पहचान बनानेवाली कनिका मान ने एक बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि वेब सीरीज ‘रूमानियत’ के अंतरंग सीन के दौरान वो इतनी असहज हो गई थीं कि डर के मारे उनकी आंखों से आंसू बह निकले थे। अपने से ११ साल बड़े अर्जुन बिजलानी के साथ अंतरंग सीन करनेवाली कनिका ने बताया, ‘मैं सहज नहीं थी। सेट पर कई लोग थे। ये और बात है कि ऐसे सीन शूट करते समय लोगों की संख्या कम कर दी जाती है, लेकिन फिर भी यह अजीब था और मैं रोने लगी।’ कनिका ने आगे कहा, ‘अर्जुन को लगा कि मैं उनकी वजह से असहज हो गई हूं इसलिए वो सेट छोड़कर चले गए। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं और इसके लिए मैंने उनसे माफी मांगी और वो सीन आराम से किया।’

अन्य समाचार