मुख्यपृष्ठअपराधप्रेमी ने प्रेमिका को सिगरेट से जलाया और की पिटाई

प्रेमी ने प्रेमिका को सिगरेट से जलाया और की पिटाई

सामना संवाददाता / उल्हासनगर

उल्हासनगर में एक चौंकाने वाली घटना फिर सें सामने आयी है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से किसी अज्ञात बातों को लेकर नाराज हो गया। नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पहले सिगरेट से चटके दिए, फिर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में प्रेमिका की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सुनीता (23) (बदला हुआ नाम) हैl आरोपी अमित भगवान वीर (25), जो खालची पेठ, इगतपुरी, जिला नासिक में हैl अमित ने सुनीता से एकतरफा प्रेम करता था l वह सुनीता से बातचीत जारी रखने का दबाव बनाया, लेकिन सुनीता के मना करने पर अमित भड़क गया। घटना गुरुवार 24 जुलाई शाम 7 बजे सी ब्लॉक गुरुद्वारे के सामने वाली गली में घटित हुईl आरोपी अमित ने सुनीता को गालियां दीं और धमकाया। गुस्से में उसने सुनीता की जांघ के पास सिगरेट से जला दिया और वह इतने पर यहीं नहीं रुकाl उसने सुनीता की गर्दन दबाई, हाथों से मारा और पेट में घूंसे मारकर उसे घायल कर दिया।
शनिवार को सुनीता ने उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमित वीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 118(1), 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर माली मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

अन्य समाचार