मुख्यपृष्ठनए समाचारकार ने ली जल समाधि

कार ने ली जल समाधि

-चालक को सुरक्षित बाहर निकाला

राधेश्याम सिंह / वसई

दूसरे दिन लगातार हो रही बारिश के कारण वसई पश्चिम के घास रोड,सन सिटी के पास गुरुवार दोपहर करीब १:३० बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे भारी जलभराव के बीच एक कार गहरे पानी में डूब गई । घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार कुछ ही क्षणों में पानी में डूबती हुई दिखाई दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार ड्राइवर कार लेकर जा रहा था, लेकिन कार रोड के किनारे बरसात के पानी में बहती चली गई । कार डूबने लगी चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कार पानी में डूबी हुई थी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार वैâसे जलभराव वाले हिस्से में पहुंची और पानी में वैâसे डूब गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं लगातार बारिश के चलते वसई-विरार शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

अन्य समाचार