-राष्ट्रध्वज हाथों में लेकर हजारों छात्र गाएंगे राष्ट्रगान
-आदित्य ठाकरे रहेंगे उपस्थित
सामना संवाददाता / मुंबई
उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों का काम ड्रग्स पकड़ना है, वही अगर युवाओं और कॉलेज के छात्रों को उनकी जेब में ड्रग्स डालकर फंसाने की धमकी दे रहे हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है। छात्रों की देशभक्ति को क्या ग्राम में तौला जाएगा? यह वैâसी दादागीरी है?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क यानी शिवतीर्थ पर आज शाम तिरंगा आंदोलन किया जाएगा। शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने यह जानकारी दी।
बता दें कि शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्प्रâेंस में घोषणा की थी कि आगामी रविवार को शिवतीर्थ से श्री सिद्धिविनायक मंदिर तक भव्य तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। इससे पहले आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे ने बताया था कि राष्ट्रगान का कार्यक्रम भी इसी मार्च के दौरान आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने संदेश एवं पोस्ट के माध्यम से अनुरोध किया कि राष्ट्रगान का कार्यक्रम पहले से तय दिन पर ही आयोजित किया जाए। छात्रों और युवाओं के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए कल होनेवाले राष्ट्रगान कार्यक्रम को यथावत रखने का पैâसला किया गया है।
आदित्य ठाकरे ने बताया कि शाम ४ बजे सभी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क स्थित मांसाहेब मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा के पास एकत्र होंगे। ठीक शाम ५ बजे मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान हजारों छात्र और युवा हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर राष्ट्रगान गाएंगे।
धमकी देने वाले पुलिसकर्मी की तस्वीरें हर जगह लगाई जाएं
आंदोलनकारी छात्रों को पुलिस वाहन में ले जाते समय एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर छात्रों की जेब में ड्रग्स पाउडर डालने की धमकी देने के मामले पर भी आदित्य ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही थी, लेकिन आदित्य ठाकरे ने केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि उसे तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
