मुख्यपृष्ठनए समाचारमुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक में पति को बैठाया बगल में, कटा...

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक में पति को बैठाया बगल में, कटा बवाल? … विपक्ष ने कहा, सीएम ने सरकार को बना दिया ‘फुलेरा की पंचायत’

रमेश ठाकुर / नई दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता को लेकर एक बार फिर से सियासी विवाद छिड़ गया है। ऐसा विवाद कुछ महीने पूर्व भी हुआ था, जब मुख्यमंत्री के पति की मौजूदगी दिल्ली के अधिकारी की मीटिंग में पाई गई थी। ठीक उसी तरह इस बार भी मुख्यमंत्री के पति वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक में देखे गए। मीटिंग की फोटो आम आदमी पार्टी ने शेयर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार को फुलेरा की पंचायत बनाया दिया है। आप प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज ने कहा दिल्ली की सरकार रेखा गुप्ता से ज्यादा उनके पति सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद की सरेआम धजिज्जा उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा,अब एलजी क्यों चुप हैं? उन्हें संज्ञान लेना चाहिए

बता दें, दिल्ली में बाढ़ को लेकर स्थिति नाजुक बनीं हुई। सभी विभाग अलर्ट मोड़ पर हैं। स्थिति पर नियंत्रण को लेकर लगातार आपात बैठकें जारी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रही थीं जिसमें उनके पति मनीष गुप्ता भी उनके बगल वाली सीट पर मौजूद थे। मीटिंग की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर जारी हुई, उसे देखकर विपक्ष ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पति सरकार में लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं। खुद सुपर सीएम बनकर अधिकारियां पर रौब झाड़ते हैं और उन्हें आदेशित करते हैं।

अन्य समाचार