मुख्यपृष्ठग्लैमरफिल्म इंडस्ट्री चमकदार नहीं...नकली व खोखली दुनिया है-पियूष मिश्रा

फिल्म इंडस्ट्री चमकदार नहीं…नकली व खोखली दुनिया है-पियूष मिश्रा

हिमांशु राज

अभिनेता, लेखक और संगीतकार पियूष मिश्रा ने टी वी के एक कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के मायाजाल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सिनेमा की यह दुनिया दिखने में जितनी चमकदार लगती है, भीतर से उतनी ही खोखली और बनावटी है। मिश्रा के शब्दों में-“इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है, पर यह जगह बेहद नकली है।” उन्होंने बताया कि फिल्म जगत में उनके कोई खास दोस्त नहीं हैं। सिर्फ अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज और इम्तियाज अली जैसे कुछ लोग ही उनके साथ काम और विचारधारा के स्तर पर जुड़ाव रखते हैं। पियूष मिश्रा का कहना था कि वह शूटिंग के बाद किसी पार्टी या फेस्टिवल में नहीं जाते, बल्कि चुपचाप घर लौटकर दिन खत्म कर देते हैं।काम मिलने को लेकर फैली धारणा पर उन्होंने कहा, “इंडस्ट्री की पार्टियों में जाने से काम नहीं मिलता। काम केवल आपकी क्षमता और मेहनत से मिलता है।” उन्होंने स्वीकार किया कि यह क्षेत्र बेहद निर्दयी और निष्ठुर है, जहां थोड़ा सा भी चूकने पर इंसान बाहर कर दिया जाता है।मिश्रा ने चेतावनी दी कि इस इंडस्ट्री में फिसलने के अनेक रास्ते हैं-नशा, शबाब और दिखावा-पर सच्चे कलाकार को इन सबसे दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, असल मायने में वही कलाकार सफल है जो जैसा है, वैसा दिखे और खुद को नकली चमक में न झोंके।

अन्य समाचार