मुख्यपृष्ठनए समाचारसंसद में समस्याएं नहीं, समोसे की साइज पर सवाल!.. रवि किशन पर...

संसद में समस्याएं नहीं, समोसे की साइज पर सवाल!.. रवि किशन पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद रवि किशन इस वक्त अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। जहां मानसून सत्र में हर कोई जरूरी मुद्दों पर बात कर रहा है, वहीं रवि किशन ने खाद्य पदार्थों की कीमत पर बात करते हुए समोसे के आकार और क्वालिटी पर सवाल उठाए। इसके लिए उनकी काफी निंदा हो रही है और उनका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। नेहा सिंह राठौर ने भी इस मौके पर उनका वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया।
नेहा ने उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि देश की समस्याओं से मुंह चुराने वाले सांसद देश पर बोझ हैं। नेहा की पोस्ट पर कुछ लोगों ने हमेशा की तरह उन्हें ट्रोल किया है, वहीं कुछ ने रवि किशन के मुद्दे को बेतुका बताया है। सुखदेव नाम के एक यूजर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पीएम मोदी का वैâरिकेचर बना है और साथ में लिखा है, सांसद रवि किशन ने संसद में समोसे का मुद्दा उठाया। ये देश की गंभीर समस्या है, इस पर गहन चर्चा की जरूरत है। रवि किशन वीडियो में कह रहे हैं कि समोसा कहीं बड़ा मिलता है, कहीं छोटा मिलता है। इतना बड़ा बाजार है, करोड़ों ग्राहक हैं। ११ साल में पीएम मोदी ने कई युंगातकारी परिवर्तन किए, लेकिन ये क्षेत्र अछूता है। ऐसे में छोटे ढाबे से लेकर बड़े होटलों तक मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमत और गुणवत्ता को लेकर एक कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एक जगह समोसा छोटा होता है, दूसरी जगह बड़ा और दाम भी अलग-अलग होते हैं।
मेनू में हो मात्रा की जानकारी
उन्होंने कहा कि मेनू में मात्रा और इस्तेमाल होने वाले तेल का भी जिक्र होना चाहिए। इसी तरह दाल तड़का कहीं १०० में, कहीं १२० में और कुछ होटलों में १,००० तक में मिलता है। जब कोई ग्राहक इन ढाबों या होटलों में खाना खाने के लिए जाता है तो उसको मेनू कार्ड के माध्यम से कीमत की तो जानकारी दी जाती है, किंतु इस बात की जानकारी नहीं दी जाती है कि एक प्लेट दाल या सब्जी या चावल में कितनी मात्रा होगी, क्योंकि कार्ड में उनकी मात्रा लिखी ही नहीं होती।

अन्य समाचार