-अमृत 2.0 के तहत शंकरगढ़ को 70 करोड़ की पेयजल सौगात देने की पुरजोर मांग
– जारी-जसरा को नगर पंचायत बनाने का अल्टीमेटम
राजेश सरकार / प्रयागराज
यमुनापार की सुरक्षित विधानसभा सीट बारा क्षेत्र के विकास को लेकर स्थानीय विधायक डॉ. वाचस्पति ने शासन के खिलाफ अपनी आक्रामक नीति साफ कर दी है। क्षेत्र की उपेक्षा को दरकिनार करते हुए विधायक ने जनता के हक में एक साथ आठ प्रमुख मांगों का पुलिंदा शासन के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। डॉ. वाचस्पति ने सीधे तौर पर संबंधित विभाग को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि नगर पंचायत शंकरगढ़ में पेयजल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर कार्य धरातल पर शुरू किया जाए।विधायक के प्रतिनिधियोंकृश्यामू निषाद और रामजतन बंसल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके तहत अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत लगभग 70 करोड़ रुपये की पेयजल पाइपलाइन परियोजना का भारी-भरकम प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिससे सीधे तौर पर हजारों परिवारों की प्यास बुझेगी।धार्मिक पर्यटन और नगरीय दर्जे पर अड़े विधायकडॉ. वाचस्पति यहीं नहीं रुके, उन्होंने बारा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए शासन के सामने बड़ी मांगें रखी हैं। इसमें ग्राम नारीबारी को तत्काल नया श्विकास खंडश् (ब्लॉक) घोषित करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही व्यापारिक रूप से तेजी से बढ़ रहे जारी बाजार और जसरा बाजार को श्नगर पंचायतश् का आधिकारिक दर्जा देने की हुंकार भरी गई है, ताकि इन क्षेत्रों का शहरी स्तर पर विकास हो सके।धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में विधायक ने ग्राम देवरिया में स्थित ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र श्री सुजावन देव मंदिर के संपूर्ण सौंदर्यीकरण एवं चैमुखी विकास की रूपरेखा भी शासन के सामने रखी है।स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कड़ा प्रहारक्षेत्र की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी विधायक का रुख बेहद सख्त नजर आया। उन्होंने मझियारी कलां में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती करने और वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षमता के विस्तार का कड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटपुरा में डॉक्टरों की भारी कमी और खाली पड़े पदों पर चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग कर शासन को कटघरे में खड़ा किया है।विधायक प्रतिनिधियों का साफ कहना है कि इन 8 प्रमुख मांगों के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन और नगरीय विकास से जुड़ी हर बड़ी समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिसका सीधा लाभ यहां की आम जनता को मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर दिखाई ताकतइस आक्रामक अभियान को धार देने के लिए विधायक के साथ पूरा स्थानीय नेतृत्व एकजुट हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह (पप्पू), भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, नामित सभासद दीपक केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जसरा दीप चंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल शंकरगढ़ के मीडिया प्रभारी इंजीनियर राम जतन बंसल और गोलू सिंह सहित कई अन्य प्रमुख चेहरे शामिल रहे, जिन्होंने क्षेत्र के हक के लिए आवाज बुलंद की है।
