मुख्यपृष्ठनए समाचारवोटों के लिए किसी पीएम को इतना नीचे गिरते कभी नहीं देखा!......

वोटों के लिए किसी पीएम को इतना नीचे गिरते कभी नहीं देखा!… पूर्व बीजेपी नेता का बड़ा हमला

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

देशभर में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अलग-अलग मंच से दिए जा रहे झूठे और विवादित बयानों को लेकर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। पुन: सत्ता में आने के लिए भाजपा की ओर से अपनाए जा रहे हथकंडों को लेकर अब उनके ही नेता हमलावर हो रहे हैं। पीएम मोदी को वोट के लिए भुख्खड़ पीएम तक बता रहे हैं। भाजपा के पूर्व नेता व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से ही दो प्रधानमंत्रियों के साथ बहुत करीब से काम किया है। लेकिन कभी किसी प्रधानमंत्री को वोट पाने के लिए वर्तमान प्रधानमंत्री जितना नीचे गिरते नहीं देखा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से भारतीय प्रधानमंत्रियों को देखा है और उनके साथ मिलकर काम किया है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा जो वोट के लिए इतने निचले स्तर तक पहुंच गया हो। वहीं विपक्ष दावा कर रहा है कि पहले दो चरण में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर चली गई है।
बता दें कि पीएम मोदी ने प्रचार के दौरान एक विवादित बयान दिया था अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हिंदुओं की संपत्ति उन लोगों को बांट दी जाएगी, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। मोदी ने राजस्थान में एक सभा में कहा कि आपके मंगलसूत्र भी खींच लिए जाएंगे। उनके इस बयान को उनके विरोधियों ने गंभीरता से लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर बिना नाम लिए मोदी की आलोचना की है। यशवंत सिन्हा पूर्व भाजपा नेता हैं। वे केंद्र में चंद्रशेखर और अटल बिहारी वायपेयी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने २०२२ में राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ा लेकिन द्रौपदी मुर्मू से हार गए।

अन्य समाचार