मुख्यपृष्ठनए समाचारगद्दारों को मिलना शुरू हुआ ‘प्रसाद'...महाडिक और लहाने को पड़े झन्नाटेदार थप्पड़!

गद्दारों को मिलना शुरू हुआ ‘प्रसाद’…महाडिक और लहाने को पड़े झन्नाटेदार थप्पड़!

– भाजपाइयों ने शुरू की कुटाई

-रवींद्र चव्हाण-शिंदे की लड़ाई बनी अखाड़ा

सामना संवाददाता / मुंबई

ठाणे में गद्दारों को ‘प्रसाद’ मिलना शुरू हो गया है। कल शिंदे गुट के शाखाप्रमुख हरीश महाडिक और उप शाखाप्रमुख महेश लहाने दोनों को झन्नाटेदार थप्पड़ पड़े। इन दोनों की ही यह कुटाई भाजपा नेता नारायण पवार ने किया। एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान यह कुटाई कांड हुआ। भाजपा नेता नारायण पवार द्वारा शिंदे गुट के स्थानीय नेताओं को थप्पड़ जड़ने की घटना ने माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है। कहा जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की यह लड़ाई अब नीचे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के स्तर तक पहुंच गई है।
बैकफुट पर आया शिंदे गुट
शिंदे ने भले ही दिल्ली जाकर यहां के भाजपा नेताओं की शिकायत की है, पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। भाजपा ज्यादा आक्रामक हो गई है और शिंदे गुट बैकफुट पर नजर आ रहा है।
ठाणे में सत्ता संघर्ष की भड़की चिंगारी!
‘ऑपरेशन लोटस’ के चलते भाजपा और शिंदे गुट के बीच पहले से ही दरार गहरी होती दिख रही थी, वहीं ठाणे के थप्पड़कांड ने इस दरार को और चौड़ा कर दिया है। कल एक सरकारी कार्यक्रम में एक भाजपा नेता नारायण पवार ने शिंदे गुट के हरीश महाडिक और महेश लहाने की पिटाई कर दी। इस कांड ने ठाणे के सत्ता संघर्ष की चिंगारी को और भड़का दिया है। चुनावी माहौल के बीच हुई इस घटना से स्थानीय राजनीति में उथल-पुथल बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से शिंदे गुट और भाजपा के बीच तकरार लगातार बढ़ रही है। इसी बीच ठाणे में इस विवाद का नया अध्याय शुरू हुआ है। ठाणे के कई नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने से शिंदे गुट पहले से ही नाराज था। इसी बीच ठाणे के पांचपखाड़ी क्षेत्र में सरकार की गृह निर्माण योजना के कार्यक्रम के दौरान यह विवाद खड़ा हो गया। यह घटना सरकार द्वारा मुद्रांक शुल्क माफ करने की घोषणा के बाद आयोजित कार्यक्रम में घटी।
पुलिस में शिकायत दर्ज
नौपाड़ा पुलिस में इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप तीव्र हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस घटना के बाद आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो सकता है।
झगड़े का कारण नहीं पता
अब शिंदे गुट के शाखाप्रमुख को थप्पड़ मारने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, दोनों नेताओं के बीच झगड़ा किस कारण हुआ, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
‘ऑपरेशन लोटस’ से नाराज है शिंदे गुट
राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने एकनाथ शिंदे की मजबूत पकड़ वाले ठाणे में ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू किया है। शिंदे के करीबी लोगों को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में शिंदे गुट के कई नेताओं ने भाजपा का कमल थाम लिया, जिससे उनमें में तीव्र नाराजगी पैदा हुई है।

अन्य समाचार