मुख्यपृष्ठस्तंभटुकुर-टुकुर निहारती रही तृषा कृष्णन!

टुकुर-टुकुर निहारती रही तृषा कृष्णन!

-सीएम दलपति विजय फहरा रहे थे तिरंगा 
-इशारों-इशारों में बात हुई पक्की?

-वायरल तस्वीरों और वीडियो से किसी निजी रिश्ते के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिलहाल इतना जरूर है कि तिरंगा विजय ने फहराया, लेकिन कैमरों और सोशल मीडिया की नजरें तृषा पर टिक गईं।

चेन्नई में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री दलपति विजय तिरंगा फहरा रहे थे, लेकिन वैâमरों की नजरें अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर टिक गईं। तृषा समारोह में विजय के माता-पिता के साथ बैठी थीं और मोबाइल से उनका वीडियो बनाती नजर आईं। झंडारोहण के बाद उन्होंने विजय को सलाम भी किया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दोनों की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की अगुवाई की, वहीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम की लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई, जब तृषा मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता के ठीक बगल में बैठी नजर आईं। समारोह के दौरान वह विजय के ध्वजारोहण को अपने मोबाइल वैâमरे में रिकॉर्ड करती दिखीं। झंडा फहराने के बाद तृषा ने विजय को सलाम भी किया। वैâमरे में वैâद उनकी मुस्कान और पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ समय से विजय और तृषा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें चलती रही हैं। ऐसे में दोनों की इस सार्वजनिक मौजूदगी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। खासकर तृषा का मुख्यमंत्री के परिवार के साथ बैठना लोगों के लिए चर्चा का बड़ा विषय बन गया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हैशटैग तृषा और हैशटैग सीएम विजय जैसे हैशटैग चर्चा में आ गए। पैंâस इस तस्वीर को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक सार्वजनिक समारोह में सामान्य मुलाकात बता रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर फिल्मी सितारों और राजनीति के बीच कनेक्शन को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

अन्य समाचार