मुख्यपृष्ठग्लैमरजाह्नवी के ‘सीक्रेट टैलेंट’ पर मचा बवाल... ट्रोलर्स ने लगाई क्लास!

जाह्नवी के ‘सीक्रेट टैलेंट’ पर मचा बवाल… ट्रोलर्स ने लगाई क्लास!

बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टारकिड जाह्नवी कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इस बार न कोई फिल्म, न कोई ड्रेस बल्कि उनकी जीभ का अनोखा टैलेंट चर्चा में है! पैरिस पैâशन वीक २०२६ के दौरान जाह्नवी से उनके छिपे हुए टैलेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अपनी जीभ को ३६० डिग्री तक घुमा सकती हैं। जाह्नवी ने खुद इसे बेवकूफाना टैलेंट बताया और बताया कि स्कूल के दिनों में क्लासमेट्स जीभ से नाक छूने की कोशिश करते थे। वह ऐसा नहीं कर पाती थीं, तो दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने जीभ से कुछ अलग करने की ठान ली और धीरे-धीरे यह ट्रिक सीख ली। बस फिर क्या था! वीडियो वायरल होते ही ट्रोल्स ने जाह्नवी की खिंचाई शुरू कर दी। किसी ने इसे ‘बेकार टैलेंट’ बताया तो किसी ने उनकी तुलना अनन्या पांडे से कर डाली। अब जाह्नवी का यह निराला हुनर सोशल मीडिया पर खूब चटकारे बटोर रहा है।

अन्य समाचार