‘तलाक’ किसी के लिए भी आसान नहीं होता और यह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के लिए भी आसान नहीं था। बीते मार्च महीने में धनश्री वर्मा से तलाक लेने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जानेवाले यूजी का दर्द एक इंटरव्यू में इस कदर छलका कि अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वो इस कदर मानसिक तनाव में थे कि उनके मन में आत्महत्या करने के विचार आते थे। रूमर्ड गर्लप्रâेंड आरजे महवश के इश्क में गिरफ्तार यूजी ने कहा, ‘रिश्ता एक समझौते की तरह होता है और कभी-कभी दो लोगों का नेचर आपस में मेल नहीं खाता। मैं इंडिया के लिए खेल रहा था, वो अपना काम कर रही थी और यह एक-दो साल से चल रहा था।’ महज चार वर्षों में धनश्री से अपनी राहें जुदा कर लेनेवाले यूजी ने आगे कहा, ‘मैं ४-५ महीने तक डिप्रेशन में रहा। मुझे एंग्जाइटी अटैक आते थे… यह बात सिर्फ मेरे करीबी लोग जानते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब मेरा तलाक हुआ तो लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, लेकिन मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मुश्किल समय में आरजे महवश समेत कई दोस्तों की मदद का जिक्र करते हुए यूजी ने कहा, ‘मेरी दो बहनें हैं और महिलाओं का सम्मान करना मैंने अपने माता-पिता से सीखा है। यह जरूरी नहीं है कि अगर मेरा नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है, तो लोग व्यूज के लिए उसके बारे में कुछ भी लिखें।’
