बच्ची के मुंह पर चिपकाया टेप छत्तीसगढ़ की घटना ने सभी को चौंकाया
हम सभी की जिंदगी में एक शिक्षक की भूमिका बेहद अहम होती है। जीवन के हर मोड़ पर उनके द्वारा दी गई तालीम हम हमेशा याद रखते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा के साथ जो हुआ वह बेहद शर्मनाक था। दरअसल, यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग से ही सामने आया है। यहां नर्सरी क्लास की छात्रा ने जब प्रिंसिपल को राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन किया तो वो गुस्से में तिलमिला उठीं। उन्होंने बच्ची को मारा-पीटा, फिर उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने फिर महिला प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।
घटना नंदिनी नगर थानाक्षेत्र के बागडुमर इलाके में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार सुबह हुई, जिसके बाद बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस ने स्कूल की प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के पिता ने पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में यह आरोप लगाया है।
