मुख्यपृष्ठनए समाचारनजर हटी-दुर्घटना घटी, मनपा का अजब कारनामा...पेवर ब्लॉक गायब, मैनहोल कवर जमीनी...

नजर हटी-दुर्घटना घटी, मनपा का अजब कारनामा…पेवर ब्लॉक गायब, मैनहोल कवर जमीनी सतह से ऊपर!.. गिरकर चोटिल हो रहे हैं लोग

सुरेश गोलानी / मुंबई

मीरा-भायंदर मनपा की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। न्यू गोल्डन नेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए फुटपाथ पर चलना किसी खतरनाक टास्क से कम नहीं है। आलम यह है कि यहां से गुजरते समय, ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’ वाली कहावत कभी भी चरितार्थ हो सकती है, जिसे लेकर यहां के निवासियों में प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
न्यू गोल्डन नेस्ट के निवासियों का कहना है कि साइलेंट पार्क, नीरा कॉम्प्लेक्स जैसी दर्जनों निवासी संकुल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बीच दौड़ने वाले फुटपाथ दयनीय अवस्था में है। मनपा के ठेकेदारों ने हाल ही में बिछाए गए पेवर ब्लॉक को आनन फानन में बिना किसी ठोस कारण के उखाड़ दिया, जिसके कारण फुटपाथ पर लगे हुए मैनहोल के ढक्कन (कवर) जमीनी सतह से लगभग चार से पांच इंच ऊपर हो गए हैं। मैनहोल कवर का जमीन की सतह से ऊपर होने से पैदल चलने वाले लोग-खासकर बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों के लिए खतरनाक स्थिति बनी हुई है। अक्सर लोग इन कवरों से टकराकर अपना संतुलन खोकर गिरते हैं और चोटिल हो जाते हैं। बरसात के दिनों में ये खतरा और अधिक ब़ढ़ जाता है।
स्थानीय निवासियों ने लगाया आरोप
स्थानिक नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या के लिए मनपा के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही तो जिम्मेदार है ही, पर इस प्रभाग के चारों नगरसेवक भारतीय जनता पार्टी के थे, जिन्होंने शहर में पिछले कई वर्षों से सत्ता का सुख भोगने के बावजूद नागरिकों पर मंडरा रहे इस जानलेवा खतरे को अनदेखा कर सिर्फ चुनावी मौसम में लोगों से वोट मांगते नजर आते हैं और उसके बाद गायब हो जाते हैं।

अन्य समाचार