मुख्यपृष्ठनए समाचारहोटल और बार पर कब लगेगी लगाम?..काशीमीरा में देर रात तक चलनेवाले...

होटल और बार पर कब लगेगी लगाम?..काशीमीरा में देर रात तक चलनेवाले बार और होटल में रेड

सुरेश गोलानी / मुंबई

शहर में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे डांस बारों पर शिकंजा कसने के बाद मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय ने देर रात तक ग्राहकों को शराब और कबाब परोसने वाले होटलों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। काशीमीरा में मुंबई-अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ऐसे ही पांच होटलों पर क्राइम ब्रांच यूनिट (जोन-१) के पुलिसकर्मियों ने आयुक्त निकेत कौशिक के निर्देश पर मंगलवार देर रात को छापेमारी की और मौके पर मौजूद मैनेजरों और अन्य कर्मचारियों पर महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। ज्ञात हो कि दहिसर चेक नाका से वसई के बीच गुजरने वाले मुंबई-अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ऐसे कई होटल, बार और ढाबे हैं, जो कानून और आबकारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम सुबह ४ बजे तक खुले रहते हैं। इनमे कुछ होटल और ढाबे तो ऐसे भी हैं, जिनके पास आवश्यक इक्साइज परमिट तक नहीं है, इसके बावजूद अवैध तरीके से शराब बेचने व पिलाने का कारोबार खुलेआम जारी है। सूत्रों के अनुसार, आबकारी और पुलिस विभाग की सांठ-गांठ से इस अवैध कारोबार को खुला संरक्षण प्राप्त है।

अन्य समाचार

सीप