मुख्यपृष्ठनए समाचारक्या १० दिनों बाद मोदी हो जाएंगे रिटायर?

क्या १० दिनों बाद मोदी हो जाएंगे रिटायर?

-राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

-संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी ‘७५ की उम्र’ के दिए थे संकेत

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर से कयासों का दौर चल निकला है। क्योंकि आज से ठीक १० दिन बाद पीएम मोदी ७५ साल के होने वाले हैं। भाजपा में ७५ की उम्र के बाद रिटायर होने का रिवाज है।
राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उनकी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की गई है। पीएम मोदी की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कई लोग इसे उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि १७ सितंबर को पीएम मोदी ७५ साल के होने वाले हैं। यही वह पड़ाव है, जिसके चलते आडवाणी-जोशी समेत कई दिग्गजों को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया था।
बोले थे मोहन भागवत?
कुछ दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान ने भी सियासी हलचल पैदा कर दी थी। जब उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि ७५ साल की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए। हालांकि, भागवत ने बाद में यह साफ किया था कि वह बयान उन्होंने मोरपंत के संदर्भ में दिया था। मैंने यह नहीं कहा कि मैं सेवानिवृत्त हो जाऊंगा या किसी और को सेवानिवृत्त होना चाहिए। हम अपने जीवन में किसी भी समय सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार हैं और हम संघ के लिए तब तक काम करने के लिए भी तैयार हैं जब तक संघ चाहता है कि हम काम करें।

अन्य समाचार