यूपी के फतेहपुर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। एक महिला शौच के लिए कहकर अकेली घर से निकली। काफी देर बाद उसका देवर भी बच्चों के साथ उसे खोजने गया। देवर ने भाभी को ऐसी हालत में देखा कि वह पूरी तरह से दहल गया। भाभी को देखते ही देवर बेहोश हो गया।
दरअसल, लाहसी गांव की रहने वाली यह ३५ वर्षीय महिला, जिनका नाम मीना कुमारी है। शनिवार दोपहर २ बजे के करीब उन्होंने बच्चों से कहा कि वह शौच के लिए जा रही हैं और घर से बाहर निकल गर्इं। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आर्इं तो उनका देवर और बच्चे उन्हें खोजने निकले। लेकिन उन्हें देखकर सभी डर गए।
शनिवार शाम करीब ४ बजे मीना खेत में मिलीं, लेकिन वह जीवित नहीं थीं। खेत में उनका खून से सना हुआ शव पड़ा था। पास में ही प्लास्टिक का डिब्बा पड़ा था। भाभी को ऐसी हालत में देखकर देवर रोने लगा। भाभी-भाभी चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए।
उनके शरीर पर कई घावों के निशान थे। धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के देवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने जांच की और मौके का मुआयना किया। पुलिस का दावा है कि उन्हें कई अहम सुराग मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। सीओ ने कहा कि परिवार की तरफ से किसी पर भी आरोप नहीं लगाए गए हैं। शनिवार शाम महिला की नृशंस हत्या के कारण इलाके में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है।
