मुख्यपृष्ठस्तंभआपके सितारे

आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। वृषभ: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी विवाद में न पड़ें। मिथुन: आपके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्क: मन में असंतोष की भावना रह सकती है। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। सिंह: बड़े-बुजुर्गों के साथ तालमेल बनाकर चलें। नई योजना बनाने से पहले उच्च अधिकारियों से सलाह अवश्य लें। कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। तुला: यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो मन में नकारात्मकता न आने दें। वृश्चिक: परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। धनु: करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। मकर: आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कुंभ: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मीन: नौकरी और व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है।

अन्य समाचार