मुख्यपृष्ठखेलक्लीन स्वीप हुआ जिम्बाब्वे!

क्लीन स्वीप हुआ जिम्बाब्वे!

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरकार लगातार २ सीरीज की हार के बाद जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप कर कोई सीरीज अपने नाम कर ली है। ३ मैचों की टी२० सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने ३५ रन से जीत दर्ज की और मेजबान जिम्बाब्वे को ३-० से क्लीन स्वीप कर दिया। पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में हार का सामना करने वाली कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौट चुकी है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने ५ विकेट खोकर १९२ रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ७ विकेट खोकर १५७ रन ही बना पाई। बता दें कि टीम इंडिया ने तीसरे टी२० मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से ५ विकेट के नुकसान पर १९२ रन बनाए। भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक मात्र २ रन बनाकर आउट हो गए। वैभव और तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने ५० गेंदों पर ७५ रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर ९५ तक पहुंचाया। ईशान दूसरे विकेट के रूप में २६ गेंदों पर २९ रन बनाकर आउट हुए।

अन्य समाचार