मुख्यपृष्ठनए समाचार‘जिगाना' बुलेट की फिल्मी हस्तियों पर बौछार

‘जिगाना’ बुलेट की फिल्मी हस्तियों पर बौछार

-बाबा सिद्दीकी, सलमान खान , रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ को एक ही हथियार से टारगेट
फिरोज खान / मुंबई
इन दिनों गैंगस्टर और शूटरों की पहली पसंद टर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल बनी हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से लेकर सलमान खान, फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामलों में तुर्की निर्मित ‘जिगाना’ पिस्तौल का नाम सामने आया हैं। उक्त सभी घटनाओं में इस हथियार से फायिंरग किए जाने का खुलासा हुआ है। बाबा सिद्दीकी की १२ अक्टूबर २०२४ को मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल का नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने जिगाना पिस्तौल से बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं। एक्टर सलमान खान और फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर जिगाना पिस्तौल से ही फायिंरग की गई थी। अतीक अहमद और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी जिगाना पिस्तौल का ही इस्तेमाल किया गया था और अब अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में भी जांच एजेंसियों ने जिगाना पिस्तौल बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुणाल जामिनसिंह ने तुर्की की जिगाना पिस्तौल मुंबई पहुंचाने की व्यवस्था की थी।
गैंगस्टर्स और व शूटरों की पहली पसंद जिगाना
पहली बात तो यह है कि जिगाना भारत में पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसकी खासियत यह है कि यह जल्दी गर्म नहीं होती और इसकी गोली आसानी से फंसती नहीं है। फायिंरग के दौरान ज्यादा झटका नहीं लगता, जिससे निशाना सटीक बैठता है।वजन में भी हलकी और साइज में छोटी होती है।

अन्य समाचार