रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
देश के प्रसिद्ध संत बालयोगी सदानंद महाराज की माता श्रीमती पार्वती की 9वीं पुण्यतिथि 2 अगस्त, रविवार को तुंगारेश्वर पर्वत स्थित परशुराम कुण्ड पर मनाई जाएगी।
बालयोगी सदानंद महाराज आश्रम संस्था के सदस्य पुरुषोत्तम पाटिल से मिली जानकारी के अनुसार, बालयोगी सदानंद महाराज 12 वर्ष की आयु में अपना घर-बार छोड़कर अपने माता-पिता के साथ तुंगारेश्वर पर्वत पर तपस्या करने के लिए आए थे। बालयोगी के साथ तपस्या कर रही उनकी माता का नौ वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था।
इस उपलक्ष्य में यहां 1 एवं 2 अगस्त को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शनिवार, 1 अगस्त की रात 10 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
2 अगस्त, रविवार को सुबह 9 बजे बाबा के हाथों पार्वती माता की समाधि पर अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद ठाणे, बलकुम के ह.भ.प. नामदेव महाराज भोईर का प्रवचन होगा। दोपहर में आरती के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया है। वहीं शाम को भजन-कीर्तन तथा महाभंडारे की व्यवस्था की गई है।
इस कार्यक्रम में बालयोगी सदानंद महाराज के भक्त भारी संख्या में उपस्थित होते हैं
