सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को कल जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र सहित देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं। मातोश्री निवास स्थान पर मुलाकात कर, फोन करके और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उद्धव ठाकरे को शुभकामनाएं दी गर्इं। शुभकामनाओं का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
न्याय की लड़ाई में हम एकजुट हैं: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए उद्धव ठाकरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कल्याण के लिए और देश के हर नागरिक को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम एकजुट हैं।
जनता आपके साथ है, यह फिर से साबित हुआ -स्टालिन
आपको कमजोर करने की कितनी भी कोशिशें की गर्इं हों, जनता का आप पर विश्वास और समर्थन और भी मजबूत होता गया है। कल छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब इसी का प्रमाण था। आपको उत्तम स्वास्थ्य मिले और सभी चुनौतियों पर विजय पाने की शक्ति मिले, इन शब्दों में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
मातोश्री पर दिनभर लगा रहा तांता
शिवसेना नेता सुभाष देसाई, शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत, अरविंद सावंत, अनिल देसाई, शिवसेना नेता राजन विचारे, शिवसेना नेता व विधायक सुनील प्रभु, शिवसेना सचिव विनायक राऊत, विधायक अंबादास दानवे, चंदूमामा वैद्य, शिवसेना सचिव विधायक मिलिंद नार्वेकर, विधायक सुनील राऊत, नितिन देशमुख, अजय चौधरी, महेश सावंत, जे. एम. अभ्यंकर, अनंत (बाला) नर, मनसे नेता बाला नांदगांवकर, शिवसेना उपनेता दिवाकर देव, उपनेता सुषमा अंधारे, मनपा में विपक्ष की नेता किशोरी पेडनेकर, विभाग प्रमुख संतोष शिंदे, सोमनाथ सांगले, रमेश कोरगांवकर, कांग्रेस नेता नसीम खान, शिवसेना सचिव सुधीर सालवी, पार्षद साईनाथ दुर्गे, पार्षद सचिन पड़वल, एडवोकेट सुहास वाडकर, अंकित प्रभु, निशिकांत शिंदे, उर्मिला पांचाल, राजुल पाटील, किरण तावड़े, पूर्व महापौर महादेव देवले ने मातोश्री निवास स्थान पर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, अमोल कोल्हे, विधायक जयंत पाटिल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात, विधायक भाई जगताप, सतेज (बंटी) पाटील, राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जानकर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने एक्स पोस्ट के माध्यम से उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी।
