भारतीय अंडर-१९ टीम और इंग्लैंड अंडर-१९ टीम के बीच पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम अभी सीरीज में २-१ से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला वॉर्सेस्टर के मैदान पर हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का पैâसला किया। इसके बाद भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं। भारतीय अंडर-१९ टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जब भी उन्हें खराब गेंद मिली। उन्होंने उसे बाउंड्री के पार भेजा और सिर्फ ५२ गेदों में ही १०० रन पूरे कर लिए। उन्होंने यूथ वनडे के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया है और सुनहरा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। मैच में ७८ गेंदों में १४३ रन बनाए, जिसमें १३ चौके और १० छक्के शामिल रहे। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय अंडर-१९ टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी कमाल का खेल दिखा रहे हैं। इससे पिछले मैच में उन्होंने ४८, ४५ और ८६ रनों की पारियां खेली थीं और अब चौथे मैच में शतक लगाया है। सीरीज में उनके आगे इंग्लैंड के गेंदबाज टिक नहीं पा रहे हैं। वैभव ने बॉलर्स धज्जियां उड़ाई हैं और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वह सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।
