मुख्यपृष्ठनए समाचारखेमका हत्या पर भड़के राहुल गांधी

खेमका हत्या पर भड़के राहुल गांधी

-`नीतीश-बीजेपी ने बिहार को भारत का क्राइम कैपिटल बना दिया!’

बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सत्तारूढ़ भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दोनों ने मिलकर बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है। राहुल गांधी ने आज सुबह ट्वीट कर बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने लिखा, `पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की क्राइम कैपिटल’ बना दिया है। आज बिहार लूट, गोलीबारी और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नॉर्मल’ बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम।’
राहुल गांधी ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा, `बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। हर हत्या, हर लूट, हर गोली, एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का, जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।’
बिहार में कोई सेफ नहीं है
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिजसमैन गोपाल खेमका की हत्या पर कहा है, `बिहार में कोई भी सेफ नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहोश व थके हुए हैं और अधिकारी सरकार चला रहे हैं।’ उन्होंने कहा, `जब तक रिश्वत से ट्रांसफर व पोस्टिंग होती रहेगी तब तक बाकियों की पोस्टिंग नहीं होगी…ऐसा हाल रहेगा तो बिहार के हालात नहीं सुधरेंगे।’

अन्य समाचार