मुख्यपृष्ठनए समाचार9 जुलाई को बिहार बंद!  ...प्रदेश में विपक्ष के चक्का जाम को...

9 जुलाई को बिहार बंद!  …प्रदेश में विपक्ष के चक्का जाम को धार देंगे राहुल गांधी

अनिल मिश्र/पटना

बिहार प्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चला रहा है। इस बीच बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टियों में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस समेत कई दल चुनाव आयोग के इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने लामबंदी तेज कर दी है। महागठबंधन ने नौ जुलाई को बिहार में चक्का जाम का ऐलान किया है। इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चक्का जाम असरदार रहेगा। महागठबंधन के सभी दल चक्का जाम में शामिल होंगे।
लोकसभा में विपक्ष की भूमिका निभाने वाले कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि आयोग ने कागजात और तस्वीरों को लेकर जो ताजा सूचना दी है, उसकी आवश्यकता मतदाता पुनरीक्षण में नहीं है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आयोग ने अब कहा है कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी दस्तावेजों के बिना भी सत्यापन पर निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि अगर अंतिम निर्णय ईआरओ के विवेक पर छोड़ा गया तो वे मनमानी करेंगे।

अन्य समाचार