मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिएकता मंच का ड्रग्स के खिलाफ जन जागरण रैली

एकता मंच का ड्रग्स के खिलाफ जन जागरण रैली

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई की सामाजिक संस्था एकता मंच द्वारा कल पश्चिम मुंबई के अंधेरी इलाके में रैली निकालकर जन जागरण अभियान चलाया गया। एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कौल  द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, फिल्म जगत से जुड़े लोग, खेल खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, हर जाति, हर बिरादरी के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। लोगों के हाथों में (Say,NO,To, Drug’s) के बैनर तथा तख्तियां दिखाई पड़ रही थीं, जहां वारकरी समाज के लोग भजन गाते हुए नशा मुक्ति का संदेश दे रहे थे, वहीं कोली समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देते नजर आए। शाम 5 बजे अंधेरी-पश्चिम चार बंगला स्थित माडल टाउन के चाचा नेहरू गार्डन से शुरू हुई यह जन जागरण रैली रात 8 बजे यारी रोड वर्सोवा स्थित सीडब्लूसी के पास समाप्त हुई। इस रैली में 5 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

अन्य समाचार