मुख्यपृष्ठअपराधधर्मांतरण-जिहाद के सरगना जलालुद्दीन का सहयोगी बाबू राजेश एटीएस द्वारा दबोचा गया

धर्मांतरण-जिहाद के सरगना जलालुद्दीन का सहयोगी बाबू राजेश एटीएस द्वारा दबोचा गया

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

धर्मांतरण-जिहाद के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के सहयोगी बलरामपुर जनपद न्यायालय में सीजेएम कोर्ट में पेशकार रहे राजेश उपाध्याय को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एटीएस गोपनीय तरीके से बलरामपुर पहुंची और छांगुर के करीबी न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की जांच की। बताया जा रहा है कि राजेश छांगुर के इशारे पर कोर्ट में केस मैनेज करता था। यही नहीं छांगुर के विरोधियों को फंसाने के एफआईआर के आदेश कोर्ट से जारी करवाने में मदद करता था।
छांगुर ने राजेश उपाध्याय की पत्नी संगीता को महाराष्ट्र पुणे की प्रापर्टी में हिस्सेदारी दे रखी थी, जिसमें संगीता को मुनाफा दिए जाने का खुलासा एटीएस की जांच में हुआ था। राजेश के बाद अभी और गिरफ्तारी होनी है। एटीएस की टीम बलरामपुर में सक्रिय है। जलालुद्दीन के दर्जन भर सहयोग जो थाने, ब्लाक, तहसील में स्लीप मोड्यूल बन कर सक्रिय थे, वह भी एटीएस के निशाने पर आ चुके हैं। इस बीच जलालुद्दीन के रैकेट से जुड़े लोग बड़ी संख्या में फरार हो गये हैं। ज्यादातर लोगों के नेपाल में छुपने की सूचना है।

अन्य समाचार