अनिल मिश्रा / बदलापुर
हर वर्ष की तरह सें इस वर्ष भी हिंदू युवा फाउंडेशन की तरफ से सावन मास के 20 जुलाई 2025 को श्रीक्षेत्र कुंडेश्वर धाम बदलापुर से प्रारंभ होकर के अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया गयाl कांवड यात्रा के दौरान महाप्रसाद एवम सांस्कृतिक भजन किया गया l इस कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने हिस्सा लिया।
हिंदू युवा फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीक्षेत्र कुंडेश्वर धाम बदलापुर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गयाl यह कांवड़ यात्रा बदलापुर से प्रारंभ होकर अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर समाप्त हुईl कांवड़ यात्रा के स्वागत में बुवापड़ा मुख्य सड़क पर कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों को जेसीबी से फूल भी बरसाए गएl हजारों की संख्या में शामिल होकर कांवड़ियों ने प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। इन कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए स्व. राजाराम सामाजिक संस्था, अंबरनाथ एवं संगठन ब्यायज के माध्यम के सुरेश (मनोज) शिवानंद सिंह (समाजसेवक) और बबलू सिंह द्वारा बुवापाड़ा, अंबरनाथ मेन रोड पर महाप्रसाद एवम सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
