इस भागती-दौड़ती जिंदगी में आजकल जिसे देखो वही डिप्रेशन की बात करने लगता है। सितारों में तो ये समस्या कुछ ज्यादा ही नजर आती है। आमिर खान ने हाल ही में इंटरव्यू में इसकी खूब चर्चा की थी। अब ‘कुंडली’ भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने भी इसकी चर्चा की है। अंजुम एक टैलेंटेड और फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘कुंडली भाग्य’ शो से घर-घर में तगड़ी पहचान मिली है, मगर कुछ समय से वो लाइमलाइट से दूर हैं। अंजुम किसी प्रोजेक्ट में भी दिखाई नहीं दीं। अब एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है और शोबिज से दूर होने की वजह बताई है। अंजुम ने बताया कि सच ये है कि पिछले २ साल से मेरे पास कोई काम ही नहीं है। एक दिन आप सबके सामने होते हो और फिर दूसरे दिन गायब हो जाते हो। अंजुम ने यह भी माना कि वो लंबे समय से ठीक नहीं थीं। एक्ट्रेस बोलीं-‘मैं खोई हुई महसूस कर रही थी। डिस्कनेक्टेड थी, मेरे दिल पर एक बोझ था।’ खैर, हम तो यही कहेंगे कि आपका यह बोझ जल्द दूर हो जाए!
