मुख्यपृष्ठनए समाचार८९ लाख शिकायतें डकार गया चुनाव आयोग! ... एसआईआर पर कांग्रेस का...

८९ लाख शिकायतें डकार गया चुनाव आयोग! … एसआईआर पर कांग्रेस का गंभीर आरोप

सामना संवाददाता / पटना

बिहार में जारी एसआईआर के बीच सियासत भी चरम पर है। एक अगस्त को जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ६५ लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। जिस पर ‘इंडिया’ गठबंधन सवाल खड़े कर रहा है। दूसरी तरफ चुनाव आयोग का कहना है कि राजनीतिक दलों के द्वारा कुछ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इस संबंध में कल रविवार को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग का कहना है कि राजनीतिक दल एक भी शिकायत नहीं कर रहे हैं, जबकि अकेले कांग्रेस ने अलग-अलग वैâटेगरी में ८९ लाख शिकायतें जिला कांग्रेस के जरिए दर्ज कराई हैं। इसकी रसीद भी पार्टी के पास है। मगर चुनाव आयोग का कहना है कि किसी ने भी शिकायत नहीं की। तो कहां गईं वे शिकायतें? क्या चुनाव आयोग उसे डकार गया है?
२० हजार बूथों पर कटे १०० से ज्यादा नाम
बिहार में २० हजार ऐसे बूथ हैं, जहां १०० से ज्यादा लोगों के नाम कटे हैं, वहीं २०० से ज्यादा नामों को काटे जाने वाले बूथों की संख्या २ हजार से ज्यादा है। ७ हजार ६१३ ऐसे बूथ हैं, जहां ७० फीसदी से ज्यादा महिलाओं के नाम कटे हैं। बिहार में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जारी मतदाता सूची के एसआईआर के तहत १३ लाख ३३ हजार ७९३ पात्र नागरिकों ने आवेदन दिया है।

अन्य समाचार