मुख्यपृष्ठनए समाचारपिंकसिटी में `अश्लील' टीचर का काला कांड ... पति के वहशीपन की...

पिंकसिटी में `अश्लील’ टीचर का काला कांड … पति के वहशीपन की पत्नी ने खोली पोल … मासूम छात्राओं से `गंदा काम’ कर बनाता था `डर्टी’ पिक्चर!

-शिक्षा विभाग में हुई सनकी शिक्षक शिकायत
-शिक्षा विभाग से की शिकायत
पिछले कई दिनों से कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने शिक्षक शब्द को कलंकित कर दिया है। उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश या फिर दिल्ली कई घटनाओं में `अश्लील’ टीचर की काली करतूत का पर्दाफाश हुआ है। ऐसा ही एक मामला पिंकसिटी कहे जानेवाले जयपुर से सामने आया है, जहां एक टीचर स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ करता था। इस बात की जानकारी शिक्षक की पत्नी को मिली, जिसके बाद पत्नी ने जो किया वो बड़े हिम्मत की बात की। पति ने बताया कि उसका पति छात्राओं से `गंदा’ काम कर उसकी वीडियोज बनाता था। पत्नी ने पति की शिकायत शिक्षा विभाग में की, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ जांच गठित कर दी है।
यह शर्मनाक मामला जयपुर में विद्याधर नगर के एक सरकारी हायर सैकेंडरी स्कूल का है। आरोपी की अभी पोस्टिंग भीलवाड़ा के सरकारी स्कूल में थी। जहां से उसे डेपुटेशन पर कुछ दिनों के लिए जयपुर में लगाया गया था। लेकिन उसने आते ही उक्त कांड को अंजाम दिया। वहीं इस पूरे मामले पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट का बयान भी आया है। उन्होंने कहा इस तरह की घटना शिक्षक के पद की गरिमा के खिलाफ और विभाग की छवि को धूमिल करने वाली है, इसलिए पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सबसे पहले यह शिकायत आरोपी की पत्नी ने पुलिस को पत्र लिखकर की। पत्र लिखा कि मेरे पति का व्यवहार ठीक नहीं है, वह टीचर होकर भी स्टूडेंट्स पर गंदी नजर रखता है। वो बच्चियों का यौन शोषण करता है। वह किसी बच्ची की जिंदगी बर्बाद नहीं करे, ऐसे में शिक्षा विभाग को इस पूरे मामले की शिकायत करने का फैसला किया।

एमपी में बच्चों से हैवानियत करता टीचर कैमरे में कैद
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सरकारी प्राथमिक स्कूल के हेड टीचर मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। टीचर ने पहले तो छह साल के छात्र रवि भलावी का मुंह दबाया फिर उसकी रीढ़ पर डंडा रख दिया। इस यातना से बच्चे की पीठ पर गहरा घाव हो गया।

अन्य समाचार