मुख्यपृष्ठग्लैमर‘सेट पर होता है भेदभाव’

‘सेट पर होता है भेदभाव’

२०वीं सदी में भी हम देखते हैं कि कैसे महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है। ऐसे ही एक्ट्रेस कृति सेनन ने बॉलीवुड में फीस और सुविधाओं में अंतर के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि कई बार मेल एक्टर्स को बेहतर कार और कमरा मिलता है, जो उन्हें छोटा महसूस करवाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि यह सिर्फ गाड़ी की बात नहीं है, बल्कि महिला होने के नाते उन्हें छोटा महसूस करवाने की बात है। एक्ट्रेस ने अपनी मां की प्रेरणा से स्वतंत्र रूप से सपने देखने और उन्हें पूरा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके पैरेंट्स ने घर की जिम्मेदारियों को बराबरी से डिवाइड किया था, जिससे उन्हें कभी जेंडर के आधार पर प्रतिबंधित नहीं किया गया। एक्ट्रेस ने इस माइंडसेट को बदलने की बात कही और कहा कि सेट पर कई बार भेदभाव होता है, जिसे बदलने की जरूरत है।

 

अन्य समाचार