मुख्यपृष्ठअपराधनीले ड्रम के बाद हरे बक्से में मिली लाश!..३ दिन से लापता...

नीले ड्रम के बाद हरे बक्से में मिली लाश!..३ दिन से लापता थी महिला

सतना जिले के मैहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान से महिला का शव बरामद हुआ। महिला का शव कमरे में रखे एक बक्से के अंदर कपड़े में लिपटा मिला। घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार, महाराजा नगर स्थित अंध्राटोघर मेला इलाके में रहने वाली अनीता चौधरी तीन दिनों से दिखाई नहीं दी थी। पड़ोसियों ने भी घर के दरवाजे पर ताला देख हैरानी जताई।
रविवार सुबह अनीता का भाई संतोष बहन से मिलने घर पहुंचा तो ताला बंद मिला। शक होने पर उसने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शाम को संतोष रिश्तेदारों के साथ दोबारा घर पहुंचा। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा गया। कमरे में खून के धब्बे नजर आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो कमरे में रखे बक्से से अनीता का शव बरामद हुआ। शव कपड़े में लिपटा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मकान को सील कर जांच शुरू कर दी है।
१५ साल पहले हुई थी पति की मौत
जानकारी के मुताबिक, अनीता के पति की मौत करीब १५ साल पहले बीमारी से हो चुकी थी। वह घर पर सिंदूर की छोटी दुकान चलाती थीं। दो बेटे हैं एक मुंबई में नौकरी करता है और दूसरा राजस्थान में अपनी बुआ के पास रहता है।

अन्य समाचार